प्रधानमंत्री अवास योजना में पक्षपात करने पर सुचेतगढ गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। मॉडल गांव सुचेतगढ़ के लोगों ने शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता ध्यान सिंह कैथ के नेतृत्व में पंच विकास चौधरी सहित अन्य ने कहा कि गांव निवासी गुरबचन लाल पुत्र अवतारा राम, बिहारी लाल पुत्र देविया, सत्या देवी, थोडू राम पुत्र मुंशी राम आदि कई जरूरतमंदों को पीएमवाई योजना का लाभ नहीं दिया गया। इसके चलते इन लोगों को अपने खस्ताहाल मकानों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। एक तरफ सरकार व ग्रामीण विकास विभाग लोगों को जागरूक कर रही है कि सब लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लें, दूसरी तरफ उन जरूरतमंदों को सरकारी स्कीमों का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिनके मकानों की हालत खराब है।
ध्यान सिंह ने कहा कि सरकार से सभी जरूरतमंदों को मकान बनाने के लिए पीएमवाई जैसी योजना का लाभ देने हेतु उचित कदम उठाए जाने की मांग की।