फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया राशि नहीं मिलने पर पंच सरपंचों ने वीडियो ब्लॉक में किया जोरदार प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। वीडियो ब्लॉक में सरपंच एसोसिएशन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व एसोसिएशन के उप प्रधान जितेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पंचों सरपंचों ने पांच साल पहले मनरेगा के तहत काम कराया। अभी तक इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इससे सरपंचों को काफी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने कई बार उच्च अधिकारियों से बात कर इस राशि को देने की बात कही, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि आज वीडियो ब्लॉक में ब्लॉक दिवस मनाया जा रहा है। सभी विभाग के अधिकारी आए हैं। सभी लोगों के काम किए जा रहे हैं, लेकिन सरपंचों पंचों के बकाया राशि की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए हमें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सरपंच जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच पदम देव सिंह, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, भगवानदास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें