बिश्नाह नगर कमेटी कार्यालय में सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन जताते हुए।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। नगर कमेटी कार्यालय में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने कस्बे में सफाई के लिए कर्मचारियों की कमी और कूड़े के ढेर न करने देने पर विरोध स्वरूप नारेबाजी की। सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान विकास मट्टू ने बताया कि कस्बा आबादी के हिसाब से बढ़ रहा है। नगर कमेटी कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण जो भी सफाई कर्मी हैं उन पर काम का लोड बढ़ गया है। इस कारण सफाई कर्मचारियों को बड़ी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। न ही हमें कूड़ा डंप करने दिया जा रहा है। कमेटी कार्यालय में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ कूड़े के डंप स्थान के लिए भी हमने प्रशासन से उन स्थानों को चिह्नित करने के लिए गुहार लगाई है कि हम कहां कूड़े का डंप करें। संवाद