अरनिया। करीब तीन सप्ताह से किसानों पर छाए संकट के बादल सोमवार को भले ही छंट गए, मगर फसल बढ़ोतरी के लिए जरूरी खिली धूप अब भी दूरी बनाए हुए है।
रविवार देर रात को आसमान साफ होते ही तारे चमकना शुरू हो गए। सुबह होते ही तीन सप्ताह बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, जिससे खिली धूप की कामना करते ही किसानों के चेहरे खिलना शुरू हो गए। किसानों के अनुसार सुबह खिली धूप से एक बार फिर हमें गेहूं फसल को लेकर कुछ हद तक सकारात्मक आस जगने लगी। फिर सूर्य देव के बादलों की ओट में चले जाने से चेहरों पर मायूसी छाने लगी। वहीं सोमवार दिन भर छाए बादलों व धूप में शाम तक जारी रही, जिससे न तो खेतों में हुए जलभराव में कोई कमी आई और न ही नम हुए खेतों से नमी में बदलाव आया। देर शाम खबर लिखे जाने तक हल्के बादल छाए थे। संवाद