जल शक्ति बिभाग डिवीजन अखनूर के डेलीवेजरों कर्मचारी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए।
अखनूर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बुधवार को धरना देकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। मांग की कि स्थायी किया जाए और बकाया वेतन दिया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि वे कई साल से तैनात हैं मगर उन्हें स्थायी करने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। कई माह से वेतन नहीं मिला है। अस्थायी कर्मचारी बदहली का जीवन बिता रहे हैं। प्रदर्शन में अशोक सिंह, राम पाल, सातपाल, केवल कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार, कुलदीप राज आदि मौजूद थे। संवाद