विजयपुर। आल सिख संगत जिला सांबा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके बाद विजयपुर गुरुद्वारे से मेटाडोर स्टैंड तक रैली निकाली और पंजाबी भाषा को राज्य का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान आल सिख संगत जिला सांबा के सभी सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जैसे कश्मीरी, डोगरी और अन्य भाषाओं को सम्मान मिला है वैसे ही हमारी मातृभाषा पंजाबी को भी राजभाषा का दर्जा मिलना चाहिए। क्योंकि पंजाबी भाषा देश विदेश में बोली जाती है। इस कारण पंजाबी बोली को भी मां बोली का पूरा दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि पंजाबी भाषा को भी जल्द मां बोली का दर्जा दिया जाए। इस दौरान स. गुरदीप सिंह, स.अमरतपाल सिंह, बचन सिंह, तारा सिंह, सुचा सिंह, मान सिंह, राजिंद्र सिंह, प्यारा सिंह, सागर सिंह, अवतार सिंह, समपर्ण सिंह, सुखदेव सिंह, मोहिंदर सिंह, कुलवीर सिंह आदि थे। संवाद