फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल महाराज को पाकिस्तान से मारे जाने की धमकी

विज्ञापन
जख मे प्रदर्शन करते युवा
विज्ञापन
विजयपुर। जम्मू की जानी-मानी शख्सियत साहिल जी महाराज को पाकिस्तान की तरफ से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में विजयपुर के युवाओं ने सोमवार को जख में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे क्षेत्र के युवा विकास सलाथिया ने कहा कि साधु-संतों को निशाना बनाया जा रहा है। जिस तरह से मुंबई के पालघर में साधुओं की हत्या की गई, जम्मू में साहिल जी महाराज को पाकिस्तान द्वारा मारने की धमकी दी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास सलाथिया आदि युवाओं ने कहा कि जम्मू के ही कुछ लोगों की यह सोची समझी साजिश है। जिन्होंने पाकिस्तान में साहिल जी महाराज का नंबर उपलब्ध कराया और अब पाकिस्तान से उनको मारने की धमकियां दी जा रही हैं। युवाओं ने केंद्र सरकार से भी अपील की कि इसका जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिए जाएं कि वह इस पूरे मसले पर तहकीकात करें और देश विरोधी ताकतों पर कार्रवाई करे जो पाकिस्तान के साथ मिलकर साहिल जी महाराज को मारने का षड्यंत्र रच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें