फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ ली

विज्ञापन
ज्यौ​ड़ियां में चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। समाजसेवी बालक राम चिब ने विद्यार्थी के साथ चीन निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ ली। बालक राम ने कहा कि आज आवश्यकता है कुछ करने की। अपनी ताकत का अहसास कराने की। 135 करोड़ की आबादी के साथ आज हम विश्व का सबसे बड़ा बाजार हो सकते हैं। यदि हमारी इच्छाशक्ति मजबूत हो तो हम विश्व के सबसे बडे़ उत्पादक भी बन सकते हैं। बालक राम ने कहा कि हमें आवश्यकता है विदेशी वस्तुओं पर निर्भर न होकर आत्मनिर्भर बनने की विदेशी वस्तु का उपयोग न करके हमें स्वदेशी पर आना होगा। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सामान हमारा अभिमान का नारा भी बुलंद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें