राजोरी में चीन के राष्ट्रपत की तस्वीर में आग लगाते प्रदर्शनकारी।
राजोरी। चीन के खिलाफ उसकी कायरता और लद्दाख में दिखाए गए अमानवीय कृत्य के खिलाफ शनिवार को राजोरी वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड-9 के लोग पार्षद संजय शर्मा के नेतृत्व में पुराने बस अड्डे पर एकत्र हुए। उन्होंने चीन के कायरतापूर्ण कार्य की निंदा की है। चीन को सीमा में रहने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि इस योद्धा भूमि का हर बच्चा चीन के साथ लड़ने के लिए तैयार है। इसे नष्ट कर देगा। बाद में उन सभी ने चीन द्वारा बनाए गए हर सामान को नापसंद किया और संकल्प लिया कि चीन के किसी भी उत्पाद का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि समय आ गया है कि चीन को उसी की भाषा में सबक सिखाया जाए। प्रदर्शन में माजिद कासिम, रोम्रेज़ अहमद आदि शामिल रहे।