परगवाल में अभिभावक प्रिसिंपल और जैडईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुये
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने मुख्य बाजार पहुंच कर जेडईओ और प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया की प्रधानाचार्य ने स्कूल से टीचरों का तबादला कर दूसरे स्कूल में अटैच किया है। इस कारण उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इसके बारे में वह कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इसका हल होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्रवार तक अटैच शिक्षकों की स्कूल वापसी नहीं हुई तो वह इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने नायब तहसीलदार संसार सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अटैच शिक्षकों को वापस उनके स्थान पर नियुक्त करने की मांग लिखी गई थी।
-----
प्रशासन की नई गाइड लाइन का पालन करते हुए जिन स्कूलों में बच्चों की हाजिरी कम थी, वहां से कुछ शिक्षकों को दूसरे स्कूल यहां बच्चों की संख्या ज्यादा थी, वहां अटैच किया है। अगर अभिभावकों को कोई परेशानी है तो वह मुझ से बात करें
-नीतू गंडोत्रा, प्रधानाचार्य