अखनूर। एसडीपीओ वरूण जंडियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुधवार को बस अड्डा, मेन चौक, निर्दोष चौक सहित अन्य बाजार का दौरा कर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान किए। बाजारों में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण और रेहडियों और फड़ियों को हटाया। इस पर मेन बाजार समान भी जब्त किया और कई को प्राथमिक चेतावनी दी। एसडीपीओ ने बताया कोरोना के बचाव के लिए मास्क पहनें और बाजार में अतिक्रमण के चलते आवाजाही करने से हो रही परेशानी पर कार्रवाई की गई। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद