अखनूर में पंचायत बल्ले दे बाग में ब्लाक ट्रेनिग सेन्ट्रर से सरपंच और पंच प्रदर्शन करते हुए।
अखनूर। पंचायत बल्ले दे बाग में ब्लाक प्रशिक्षण केंद्र से सरपंचों और पंचों को सुविधाएं नहीं मिलने पर ब्लाक मथवार और ब्लाक परगवाल से आए सरपंचों और पंचों ने रोष प्रकट करके वाक आउट और प्रदर्शन किया। सरपंच राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि परगवाल और मथवार ब्लॉक के सरपंचों और पंचों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। मगर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है । हाल में लाउडस्पीकर से आवाज नहीं आ रही। साउंड सिस्टम खराब है। गर्मी में पंखे नहीं, ऐसे में प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में फंड की कमी से कारण विकास नहीं हो पा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि पंचायतों का विकास सरपंचों, पंचों के जिम्मे छोड़ा जाए। सरपंच अंजली शर्मा ने कहा कि सरकार सरपंचों, पंचों और लोगों को गुमराह कर रही है। जहां किसी निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में सुविधा दी जाए। सरकार से भी हम मांग करते हैं कि ई-टेंडरिंग को बंद किया जाए।
इस मौके पर सरपंच संजीव सिंह, अनवर खान, साई, गीता देवी, नीलम देवी, धर्मेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह यशपाल, ओम प्रकाश और सरपंच पंच मौजूद रहे।