फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में थोड़ी राहत के बाद फिर तपिश की मार, कश्मीर के पारे में भी उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में वीरवार की रात हुई बारिश से कुछ राहत रही, लेकिन गर्मी ने पसीने भी छुड़ाए। कश्मीर के पारे में उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहने से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की रात को बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम खुला रहा। दोपहर को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री गिरकर 35.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 27.2, बटोत में 25.7, कटड़ा में 34.0 और भद्रवाह में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 29.8, पहलगाम में 24.4 और गुलमर्ग में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें