हाई कोर्ट मे हङताल पर बैठे बार के सदसय व वकील
जम्मू। न्यायपालिका से रजिस्ट्री को राजस्व विभाग में शिफ्ट करने के विरोध में वकीलों की भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। बार एसोसिएशन और युवा लॉयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ वकील इसमें शामिल रहे। वकीलों ने कहा कि रजिस्ट्री के काम को वापस न्यायालय शिफ्ट करने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। एक माह से जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के वकील इस मुद्दे को लेकर हड़ताल पर हैं। अदालतों में कामकाज ठप है। हजारों मामले अदालतों में लंबित चल रहे हैं। मामलों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। वकीलों की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को हो रही है। क्रमिक भूख हड़ताल में बार एसोसिएशन के उप प्रधान रोहित भगत, संयुक्त सचिव प्रदीप मंजोत्रा, कोषाध्यक्ष सुशांत सनमोत्रा, युवा लॉयर एसोसिएशन के प्रधान नितिन बख्शी, सीनियर एडवोकेट एचएस जलमेरिया और अन्य मौजूद रहे।