अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोविड-19 महामारी में जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी, श्रामिक और छात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में अहमभूमिका निभा रहा है। मंगलवार को उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कारपोरेशन के काम काज की समीक्षा की। कोविड-19 में कारपोरेशन के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए सलाहकार सभी कर्मचारियों को सराहना की।इस दौरान उन्होंने कहा कि कारपोरेशन के अग्रिम कर्मचारियों में चालक और सहचालक कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे है।बैठक के दौरान सलाहकार को बताया कि कोरपोरेशन का लगभग 90 प्रतिशत गाड़ियां इस समय ऑपरेशनल है।इसमें 180 ट्रक प्रदेश में जरूरी सामान की आपूर्ति में लगा हुआ है। इसमें प्रतिदिन 40 से 50 ट्रक कश्मीर घाटी के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति करने में लगे है। वर्तमान में समय में उपयोग आ रहे सभी वाहनों को कोवडि- 19 के रुप चिह्नित किया गया है और इन वाहनों को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाता है। निगम की बसे बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही है। चालक औ सहचालक को मास्क और सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरी उपकरण दिए जा रहे है। बैठक में स्वस्थ्य आधार पर कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भी चर्चा की गई। सलाहकार ने निगम से अपने संसाधनों का कुशलता से उपयोग करने को कहा।