फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार बसीर खान ने किया मढ़ ब्लॉक का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान और ग्रामीण विकास व पंचायती राज सचिव शीतल नंदा शुक्रवार को मढ़ ब्लॉक के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और गोबर गैस प्लांट के कार्यों का जायजा लिया। सलाहकार बसीर खान ने संबधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया। सलाहकार ने मढ़ ब्लॉक में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति की स्थिति के बारे में विवरण मांगा। इस दौरान बीडीओ मढ़ ब्लॉक अमित कुमार ने वर्तमान स्थिति के बारे में सलाहकार को जानकारी दी। सलाहकार ने काम करते समय सामाजिक दूरी और अन्य दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम मढ़ तारिक हुसैन, बीडीसी चेयरमैन मढ़ सुरिंद्र कुमार, एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल, सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, नायब सरपंच प्रदीप चौहान और मढ़ ब्लॉक के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें