संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के तहत स्नातक पहले सेमेस्टर में दाखिला प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होगी। बीस अगस्त आवेदन की अंतिम तारीख है। 21 से 28 अगस्त तक अभ्यर्थी 350 लेट फीस देकर आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 3200 रुपये लेट फीस भरनी होगी। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ, उधमपुर, राजोरी और डिग्री कॉलेज भद्रवाह में बारहवीं पास दाखिला ले सकेंगे। माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। जेके बोर्ड से पास अभ्यर्थियों के 45 फीसदी से कम अंक नहीं होने चाहिए। बारहवीं के बाद गैप होने पर इसका कारण बताकर शपथ पत्र देना होगा।
बीए और बीकॉम की 8660 रुपये दाखिला फीस तय
बीए और बीकॉम की 8660 रुपये दाखिला फीस तय है। गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, सांख्यिकी, भूगोल और संगीत शास्त्र के प्रेक्टिकल विषय के 850 रुपये जमा करवाने होंगे।