श्रीनगर। डोगरा समाज ट्रस्ट मुंबई के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्रीकृष्ण पंडित के नेतृत्व में वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि और प्रीति सप्रू, गगन महोत्रा और ट्रस्ट की सलाहकार निधि डोगरा शामिल थीं। उन्होंने उपराज्यपाल के साथ मुंबई में डोगरा भवन की स्थापना पर चर्चा की। प्रस्तावित डोगरा भवन मुंबई में रहने वाले डोगरा समुदाय के सदस्यों के लिए एक सांस्कृतिक, शैक्षिक और कल्याण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। ब्यूरो