जम्मू। केंद्र सरकार ने 2012 बैच के एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी अमित शर्मा को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए जनगणना संचालन निदेशक और नागरिक पंजीकरण निदेशक नियुक्त किया है। जारी आदेश के मुताबिक गृह मंत्रालय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए उनकी सिफारिश के बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से की गई। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा और केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है। शर्मा को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। ब्यूरो