फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में प्रदेशवासियों को पर्याप्त बिजली महैया करवाएंगे : सिन्हा

विज्ञापन
गर्मी में बिजली की पर्याप्त उपलबधता की जाए सुनि​श्चित : सिन्हा
विज्ञापन
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना पर जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन




जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस गर्मी के मौसम में प्रदेशवासियों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को बिजली विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को पीएम सूर्य घर, सोलर लाइट, मुफ्त बिजली योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके माध्यम से उपभोक्ता बिजली बिल बचाने के साथ-साथ डिस्कॉम को अधिशेष बिजली की बिक्री कर आय अर्जित कर सकेंगे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बैठक में आगामी गर्मी के महीनों के दौरान प्रदेश में पर्याप्त बिजली आपूर्ति, प्रमुख परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। एलजी ने बिजली उत्पादन की स्थिति के साथ प्रमुख बिजली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एटीएंडसी घाटे को रोकने के लिए किए गए उपायों, क्षमता वृद्धि व स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति का जायजा लिया। बिजली चोरी पर चिंता को जताते हुए उप राज्यपाल ने जमीन पर प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने रेल पथरी से पवित्र गुफा तक भूमिगत बिजली तार बिछाने की प्रगति जांची

समीक्षा बैठक में श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान रेल पथरी से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक और संगम शीर्ष से पंजतरणी तक की ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए भूमिगत केबलिंग परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध रहेगी और तीर्थयात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें