मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने संबंधित जिला उपायुक्तों को बीएसएफ के भूमि अधिग्रहण मामलों पर चर्
उपायुक्तों के साथ की चर्चा, नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश
जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने संबंधित जिला उपायुक्तों को बीएसएफ के भूमि अधिग्रहण मामलों के निपटान पर जोर दिया है। उन्होंने उपायुक्तों के साथ 135 फीट चौड़ी पट्टी लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, बीओपी के लिए भूमि अधिग्रहण, छोटे कृषि क्षेत्रों की फायरिंग रेंज की अधिसूचना के लिए प्रस्ताव, बीएसएफ 161 बटालियन के लिए भूमि अधिग्रहण/हस्तांतरण, मुख्य स्थान योजना (केपीएल) पर चर्चा की।
मंडलायुक्त ने अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने और कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्तों को निर्देश जारी किए। उन्होंने उपायुक्त से व्यक्तिगत रूप से लंबित मामलों की निगरानी व उचित कार्रवाई करने को कहा। कहा कि जिला प्रशासन और बीएसएफ मजबूत समन्वय के साथ काम करे। नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। ये अधिकारी संपर्क के बिंदु के रूप में काम करें। उन्होंने भूमि मालिकों को मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाने और 100 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।