सांबा। डीसी आयुषी सूदन ने बुधवार को ई-केवाईसी को लेकर समीक्षा बैठक की। खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक निदेशक राहुल गुप्ता ने जिले में श्रेणीवार ई-केवाईसी प्रगति की जानकारी दी। डीसी ने सभी तहसील सप्लाई अधिकारियों (टीएसओ) को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी श्रेणियों में 100 प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित की जाए। राइटफुल टार्गेटिंग अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने अधिकारियों को इसे समयबद्ध, पारदर्शिता, सटीकता से पूरा करने व दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। सूदन ने कहा कि ये कदम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभ केवल वास्तविक और लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। संवाद