राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके बेहतरीन सिविल-मिलिट्री को-ऑर्डिनेशन और लीडरशिप के लिए सेना प्रमुख ने सम्मानित किया है। यह सम्मान ऑपरेशन के दौरान जिले के संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में उनके तेज प्रशासनिक रिस्पॉन्स, भारतीय सेना व सुरक्षा एजेंसियों के साथ बिना किसी रुकावट के समन्वय व नागरिकों की सुरक्षा, राहत और जरूरी सेवाओं के प्रभावी मैनेजमेंट को मान्यता देता है। डीएसपी ऑपरेशंस शम्मी कुमार को भी ऑपरेशन के दौरान उनकी अनुकरणीय भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन के लिहाज से संवेदनशील माहौल में राजोेरी प्रशासन के असाधारण सहयोग की सराहना की और सिविल-मिलिट्री तालमेल में एक मिसाल कायम करने के लिए डीसी राजोेरी की तारीफ की। संवाद