फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीसी ने 22 हेरिटेज परियोजनाओं की प्रगति जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीसी अभिषेक शर्मा ने शनिवार को जिले भर में स्वीकृत 22 हेरिटेज परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम शुरू होने से पहले सभी पहचाने गए हेरिटेज स्थलों पर भूमि का उचित सीमांकन और अतिक्रमण हटाया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। हेरिटेज संरक्षण के लिए विशेष राजमिस्त्री और कुशल श्रमिकों को लगाया जाए। डीसी ने अतिरिक्त उपायुक्तों को भी निर्देश दिया कि स्थलों का दौरा कर जमीनी स्तर पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की जांच करें। किसी भी बाधा को दूर करें ताकि परियोजनाओं पर काम बिना किसी देरी के सुचारू रूप से शुरू हो सके। बताया गया कि इन कार्यों में इमारतों का सौंदर्यीकरण, लैंडस्केपिंग, बाहरी विद्युतीकरण, चहारदीवारी का निर्माण और शौचालय सुविधाओं का प्रावधान शामिल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें