फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विकास में देश अग्रणी हुआ है : डाॅ. बीडी मिश्रा

विज्ञापन
लेह में आयोजित किसान सम्मान नि​धि योजना में भाग लेते उपराज्यपाल डा. बीडी मिश्रा।
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल डाॅ. बीडी मिश्रा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त जारी करने के कार्यक्रम में वर्चुअल भाग लिया। कार्यक्रम में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर बिहार से लोगों को संबोधित किया। वहीं, लेह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे एलजी डाॅ. बीडी मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है। देश भर के किसानों को इससे लाभ पहुंचा है। भारत कृषि विकास के क्षेत्र में अग्रणी हुआ है। अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि वर्ष 1960 के दशक में जब देश में अकाल पड़ा था, तब हम कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर नहीं थे। एलजी ने महिला किसानों की खेतीबाड़ी में सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कृषि गतिविधियों में भागीदारी के माध्यम से उनके सशक्तीकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लद्दाख के किसानों को आश्वासन दिया कि उनको हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक सचिव भूपेश चौधरी ने योजना को लागू करने में उपराज्यपाल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के लोगो के विमोचन और लद्दाख के चयनित किसानों को कृषि किट का वितरण किया गया। इसमें प्रमुख रूप से संयुक्त निदेशक कृषि डाॅ. थिनलेस दावा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें