फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीवीपीपीपीएल को पट्टे पर मिलेगी 1750 कनाल जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रशासनिक परिषद ने चिनाव वैली पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल) को 1750 कनाल 17 मरला भूमि पट्टे पर देने की मंजूरी दी है। यह भूमि किश्तवाड़ जिले के गांव गलहर भाटा, नागसेनी में किरू जलविद्युत परियोजना के लिए दी जाएगी। किरू परियोजना पर सीवीपीपीपीएल काम करवा रही है। 70 प्रतिशत ऋण घटक के लिए वाणिज्यिक ऋण की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। ऋण देने वाली एजेंसियों ने वाणिज्यिक ऋण के लिए भूमि सहित चल-अचल संपत्तियों को गिरवी रखने की शर्त रखी है। प्रशासनिक परिषद ने तदनुसार सीवीपीपीपीएल के पक्ष में 40 साल (नवीकरणीय) के लिए भूमि के पट्टे की मंजूरी दे दी है। प्रशासनिक सचिव पीडीडी को सरकार की ओर से पट्टा समझौतों और अन्य कार्यों पर हस्ताक्षर करने के संबंध में आगे की कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। 4288 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना सालाना 2272.02 मिलियन यूनिट ऊर्जा पैदा करके जम्मू और कश्मीर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें