फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 14.91 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से दिया स्वच्छ जल : एलजी

विज्ञापन
जल श​क्ति विभाग के परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते उपराज्यपाल जल श​क्ति विभाग के
विज्ञापन
- जलशक्ति विभाग की योजनाओं की उप राज्यपाल ने ली जानकारी, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 14.91 लाख ग्रामीण परिवारों के पास अब घरों में पानी का कनेक्शन हैं। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जलशक्ति विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ जल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम समय पर पूरा हो। हम भविष्य के लिए जल प्रबंधन प्रणाली बना रहे हैं। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने जल जीवन मिशन के तहत जिलेवार उपलब्धियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए कहा। अधिकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के तहत हासिल की गई प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में पानी समितियों के कामकाज और जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक हस्तक्षेपों पर भी चर्चा की गई। एलजी ने जल गुणवत्ता निगरानी, सामुदायिक गतिशीलता और मानव संसाधन की क्षमता निर्माण के लिए विभाग द्वारा किए गए आईईसी गतिविधियों का जायजा लिया। मौके पर सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें