जम्मू। प्रदेश सरकार ने सामान्य प्रशासनिक विभाग में अतिरिक्त सचिव केएएस अधिकारी परवेज अहमद रैना को सूचना तकनीक विभाग में नोडल अफसर मनोनीत किया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से सोमवार को जारी आदेश के तहत नोडल अफसर के रूप में परवेज अहमद रैना इलेक्ट्रानिक गजेटस, ढांचा आदि सामान सामान्य प्रशासनिक विभाग को मुहैया करवाने के लिए सूचना तकनीक विभाग से मांग करेंगे और इस दिशा में काम भी करेंगे।