सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर बांटे गए। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बताया कि जिले के 103 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर दी गई है। आगामी दिनों में समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले में सर्वे किया जाएगा ताकि कोई दिव्यांग सरकारी मदद से वंचित न रह जाए। इसके लिए जिले के सभी लोगों से अपील भी की जाती है कि वह ऐसे व्यक्तियों के नाम पंजीकृत कराएं ताकि उन्हें सरकारी सुविधा दी जाए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। संवाद