बिश्नाह में एसडीएम बिठाए जाने को लेकर डीडीसी, बीडीसी, नगर कमेटी चेयरमैन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपत
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। सप्ताह के तीन दिन एसडीएम का कार्यालय का कामकाज शुरू करने की मांग को लेकर डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने मंगलवार को उपायुक्त अंशुल गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही क्षेत्र की कुछ सड़कों के संबंध में भी चर्चा की। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द ही गौर किया जाएगा। एसडीएम का कार्यालय न होने के कारण लोगों को मीरां साहिब गाडीगढ़ जाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों की यह पुरानी मांग थी। एसडीएम बिश्नाह में बैठकर लोगों के कार्य करें। उनकी समस्याओं को सुनें। इस मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष राजन शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुजीत कुमार भी मौजूद रहे। संवाद