उधमपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उधमपुर जिले में सभी प्रकार के निजी वाहनों पर 31 मार्च तक पाबंदी लगा दी है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन से बात करने को कहा गया है। इसमें पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल, जरूरी सेवाएं, एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ के वाहनों को छूट रहेगी। हाईवे पर वाहनों के चलने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। यह आदेश डीसी उधमपुर डॉ. पीयूष सिंगला ने जारी किए हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने और आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।