सुंदरबनी। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों पर मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान लगाए गए नाकों पर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस के अनुसार 40 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। लोगों को चेतावनी भी दी कि कोरोना एसओपी का उल्लंघन करते पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।