सुंदरबनी। सुंदरबनी नगर में अतिक्रमण के खिलाफ म्यूनिसिपल कमेटी ने अभियान चलाया। सड़कों पर अवैध रूप से लगी रेहड़ियां हटाई गईं और इनका सामान जब्त कर लिया गया। म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान राजेंद्र शर्मां के निर्देश पर कमेटी के कर्मचारियों ने यह अभियान चलाया। इस दौरान टीम के साथ पुलिस भी थी। कमेटी प्रधान का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी सड़कों पर अतिक्र मण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।