फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीव और वन विभग ने तेंदुए की बचाई जान

विज्ञापन
सांबा के मनानु के जंगल मे तेंदुए को काबू करते कर्मचारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के मनानु गांव के जंगल में बुधवार की रात एक तेंदुआ वहां लगाई तारों में फंस गया। उस वन्यजीव और वन विभाग की टीम ने छुड़ाया और अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह सुबह उठे तो गांव के साथ लगते जंगल में दहाड़ने की आवाज आने लगी। जब लोगों ने जंगल में जाकर देखा तो एक तेंदुआ तारों में फंसा दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सरपंच सुनील चौधरी को दी। उन्होंने वन्यजीव और वन विभाग के अफसरों को सूचित किया। जिनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर तेंदुए को निकाला। इसी बीच तेंदुए को बेहोश कर जाल लगा कर पकड़ा गया। विभागीय टीम उसे अपने साथ ले गई। टीम में डॉ. रंजीत कटोच, रेंज ऑफिसर संजीव व विभाग के अन्य कर्मी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें