फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका लगाकर वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
पौनी में नाका लगा वाहनों के चालान काटते पुलिस कर्मी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। पुलिस विभाग ने मंगलवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर नाका लगाकर अनियमितता बरतने वाले वाहन चालकों को रोककर उनका चालान किया। एसएचओ विजय शर्मा के दिशा निर्देश पर नाका लगाया गया। इस दौरान यात्री वाहनों के साथ निजी वाहनों के भी कागजात देखे गए। नियमों में लापरवाही पर कार्रवाई की गई। यात्री वाहनों को ओवरलोडिंग न करने के निर्देश दिए गए। वहीं दोपहिया वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। लाइसेंस न होने पर दोपहिया वाहनों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हेलमेट न पहने होने पर चालान काटा गया। एसएचओ विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में नाबालिग वाहन चालकों के दोपहिया वाहन चलाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। ये कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें