रियासी। पौनी पुलिस ने जरड़ी गांव से लापता हुई एक युवती को हिमाचल प्रदेश से बरामद किया है। युवती के पिता ने कुछ दिन पहले पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए उसके परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की। बाद में पुलिस को युवती के हिमाचल में होने के बारे में पता चला। इसी के तहत पुलिस हिमाचल के मंडी शहर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को बरामद किया गया। पौनी आने के बाद युवती से पूछताछ की गई, और परिजनों के हवाले कर दिया गया। संवाद