रियासी। वन विभाग की तरफ से सोमवार को सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण को गिराया गया। जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली कि कच्चा खेरा इलाके में किसी व्यक्ति ने जंगल में अवैध निर्माण किया है। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई डीएफओ ज्योत्सना के दिशानिर्देश पर रेंज अफसर विजय वर्मा व ब्लॉक अफसर सुरेंद्र सिंह की ओर से की गई है।