रामबन। रामबन में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। सोमवार को रामबन पुलिस थाना के अंतर्गत उमेत और नंगल क्षेत्र में करीब 10 किलोमीटर इलाके में उगी भांग को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को हिदायत दी खेतों में भांग को न उगने दें।