जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी ने चौआदी में एक वाणिज्य ढांचे को सील किया है। इसके लिए जेडीए से अनुमति नहीं ली गई थी। नियमों को ताक पर रखकर बनाया जा रहा था।
वीसी पंकज मंगोत्रा ने कहा कि निर्माण के लिए अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। टीम में डीएलएम विवेक मोदी, तहसीलदार मोनिका थापा, एसपी साउथ ममता शर्मा मौजूद रहे।