फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट आफिस और सात औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल अदा न करने और अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एक्सईएन पीडी सिंह के निर्देश पर लंबे समय से बिलों का भुगतान न करने पर पोस्ट ऑफिस बाड़ी ब्राह्मणा के अलावा सात बड़ी औद्योगिक इकाइयों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं से बिजली कारपोरेशन ने दस लाख रुपये लेनेे हैं। इनके अलावा ईएसएस, ईएमएम और आईस फैक्ट्री से 22 लाख रुपये वसूल करने हैं। वहीं, शिव शक्ति मेटल पर सात लाख का बकाया है। अधिकारी के मुताबिक लंबे समय से बिलों को भरने को कहा जा रहा था मगर नहीं भरा गया। अब कार्रवाई करके कनेक्शन काट दिए हैं। एक्सइएन पीडी सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द लोग बिलों का भुगतान करें। बिल न भरने की सूरत में बिजली काट दी जाएगी। अवैध रूप से कनेक्शन लेने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें