जम्मू। उपायुक्त प्रवर्तन (जम्मू नॉर्थ), राज्य कर विभाग ने अवैध रूप से बीड़ी, तांबा स्क्रैप और अन्य व्यापार के सामान ले जाने वाले वाहनों पर नियमों का पालन नहीं करने पर लगभग 13 लाख का जुर्माना लगाया है। उपायुक्त प्रवर्तन, सुनैना शर्मा के नेतृत्व में जुलाई महीने में विभाग ने नेशनल हाईवे 44 पर विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया था। इस दौरान वाहनों में सामान की जांच की गई और 12,92,070 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान ट्रक नंबर जेके18बी-6578 में सामान की जांच कर 5,54,602 जुर्माना लगाया गया। एक अन्य ट्रक नंबर जेके-0071 की जांच कर उस पर 5,84,380 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उपायुक्त प्रवर्तन सुनैना शर्मा ने सभी हितधारकों से अपील की है कि जीएसटी कानून में निर्धारित प्रावधानों के तहत ही सामान को परिवहन करें और आवश्यक दस्तावेजों, कर चालान और ई-वे बिल को साथ रखें। ब्यूरो