फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर से उतारे अवैध होर्डिग्स

विज्ञापन
जम्मू शहर से अवैध हो​र्डिंग्स हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम शहर में भवनों और बिजली के खंभो पर लगाए अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाने के लिए अभियान छेड़ा है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। आयुक्त जेएमसी अवनी लवासा के निर्देश पर सचिव जेएमसी टीना महाजन के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने पंजतीर्थी क्षेत्र में होर्डिंग्स और बैनरों को हटाया। डोहंटली बाजार से चौक चबूतरा, पक्का डंगा, चौक चबूतरा से परेड के रास्ते, मोती बाजार, रानी पार्क, जैन स्कूल, कच्ची छावनी में कार्रवाई की गई है। इस तरह के अवैध होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, पोस्टर, बैनर और बिल बोर्ड की स्थापना शहर की संपत्ति, इमारतों और दीवारों को खराब कर देती है और पैदल चलने वालों और यातायात सुरक्षा के लिए भी लगातार खतरा है। जम्मू नगर निगम चेतावनी दी कि जो भी बिना अनुमति के अवैध रूप से होर्डिंग्स, साइन बोर्ड, पोस्टर, बैनर, बिल बोर्ड आदि सरकारी संपत्ति पर लगाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें