फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो महीने पुराने हिट एंड रन मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर पुलिस थाने की टीम ने दो महीने पुराने हिट एंड रन मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार निवासी शांत नगर जानीपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी दुर्घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने ऑल्टो कार जेके02एसी- 5241 को भी जब्त किया है। आगे की जांच की जा रही है। जानीपुर थाने में इस संबंध में चार मई को आईपीसी की धारा 279, 304 एक के तहत केस दर्ज हुआ था। तबसे आरोपी फरार था। जानीपुर थाने के पीएसआई शराज अहमद, कांस्टेबल अनिल देव सिंह और एसपीओ पंकुश जमवाल की टीम ने मामले में जांच के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें