फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नंदपुर के आरती हत्याकांड में आरोपी पति की प्रेमिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की निवासी है महिला, आरोपी से करना चाहती थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर में आरती हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला आरोपी पंजाब की रहने वाली है, और आरती के पति से शादी करना चाहती थी। जांच कार्रवाई को हत्या के मामले में बदलने के बाद पुलिस द्वारा की गई यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने हत्या के मामले में मृतका के पति मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत लिया। पुलिस के अनुसार गत 27 अक्तूबर को 32 वर्षीय गृहिणी आरती देवी की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कैंडल मार्च निकाल आरती को इंसाफ की लगाई गुहार
रामगढ़। सीमावर्ती गांव नंदपुर और खोड सलारिया के युवाओं और महिलाओं ने शुक्रवार को आरती देवी की आत्मा को शांति और इंसाफ के लिए खोड सलारिया से नंदपुर के मुख्य बाजार तक कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर भाजपा नेता बिंदर सिंह, अंके चौधरी, सोनू रंधावा, विक्की साहब, पंच करनैल सिंह, आदि करीब तीन सौ लोग मौजूद रहे। उन्होंने मांग की कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें