फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाके पर महिला कांस्टेबल को ऑटो चालक ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की क्षतिग्रस्त स्कूटी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नरवाल पुलिस नाके पर तैनात महिला कांस्टेबल सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। गले पर गहरा कट लग गया। जीएमसी के आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। अभी कुछ ही दिन पहले शहर में 12 जगहों पर महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। इनमें नरवाल नाका भी शामिल है। यहां पुंछ की महिला कांस्टेबल रेहाना अख्तर तैनात थी। वीरवार रात करीब 12 बजे महिला कांस्टेबल नरवाल नाके से स्कूटी (जेके12 सी 5632) पर दवाई लेने के लिए निकली। अभी स्कूटी स्टार्ट कर कुछ कदम भी आगे नहीं बढ़ी कि एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ऑटो के सामने का शीशा महिला के गले में जा लगा। नाके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लिया। मामले में आगे की जांच चल रही है। हालांकि, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें