बाड़ी ब्राह्मणा। रेलवे चौक के पास मंगलवार को एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार रेलवे चौक के पास ट्रक तेज गति से जा रहा था। इस बीच एक कार ने उसे ओवरटेक किया। ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे किसी को भी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौका मुआयना किया और कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद