बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा से विजयपुर की ओर शुक्रवार की देर शाम को एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा रहा था। इस दौरान उसकी ब्रेक फेल हो गई। ट्रक बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे चौक के पास ही पहुंचा था। ड्राइवर ने आनन-फानन में खाली जगह देख कर उसे एक घर की दीवार से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि रेलवे चौक पर शाम के समय बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना होता है। यातायात भी काफी जाम रहता है। ड्राइवर की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया है। हालांकि घर को काफी नुकसान हुआ है। ड्राइवर की पहचान शाहबाज खान निवासी अनंतनाग कश्मीर के रूप में हुई है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्राइवर को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया गया है। संवाद