फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ऋतिक पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बीरपुर वर्तमान में कढ़गाल क्षेत्र में रह रहा था। जरूरी काम से सोमवार शाम को वह काला गेट क्षेत्र में पीर बाबा के पास पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। दूसरे मोटरसाइकिल सवार की पहचान सिमरनजीत पुत्र जयपाल निवासी गंग्याल के रूप में हुई। इस टक्कर में रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं सिमरनजीत बुरी तरह से घायल है। वह जीएमसी में उपचाराधीन है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें