विजयपुर। गट्टूू डोर से सोमवार को एक युवक का गला कट गया। युवक की पहचान शुभम कुमार (24) पुत्र यशपाल निवासी जख चंदला के रूप में हुई। वह मोटरसाइकिल से जख से विजयपुर की ओर आ रहा था। ठंडी खुई के पास गट्टू डोर उसकी गले में फंस गई। स्थानीय लोगों ने शंभू कुमार को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंटल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। वहां पर तैनात डॉक्टरों ने इलाज किया और उसके बाद छुट्टी दे दी। संवाद