फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग जख के पास अज्ञात गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों जख्मी हो गए। चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने जब दोनों को जख्मी हालत में देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को विजयपुर सरकारी एक्सीडेंट हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां तैनात डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान राम सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी उत्तराखंड, पंकज सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। जो इस समय जख में किराए के मकान में रहते थे। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें